फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कम पड़ गईं बसें, टीईटी अभ्यर्थियों की बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों की संख्या कम होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर में लगे जाम ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं।
विज्ञापन

कुशीनगर स्थित बुद्ध पीजी कालेज और इंटर कॉलेज को टीईटी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सुबह और दोपहर की पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी एक साथ बस स्टेशन पहुंच गए। यात्रियों की तुलना में रोडवेज और प्राइवेट बसों की संख्या कम होने के कारण बस स्टैंड पर लंबी कतारें लग गईं। कई अभ्यर्थियों को खड़े-खड़े घंटों बस का इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ लोग निजी वाहनों और ऑटो का सहारा लेने को मजबूर हुए।
परीक्षा समाप्त होने के समय कसया नगर और बस स्टेशन के आसपास वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। इससे नगर के मुख्य मार्गों पर कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण बसों के संचालन पर भी असर पड़ा और कई बसें निर्धारित समय से काफी देर बाद बस स्टेशन पहुंच सकीं। गोरखपुर से परीक्षा देने आई अभ्यर्थी नेहा सिंह , राहुल , किशोर, दीपक, राजेशर आदि ने कहा, परीक्षा समय से खत्म हो गई, लेकिन बस नहीं मिलने से काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। यदि अतिरिक्त बसें चलाई जातीं तो परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने मांग की कि भविष्य में बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में स्टेशन प्रभारी कसया नुरूलेन अंसारी ने बताया कि बसे पर्याप्त थी लेकिन, परीक्षा छूटने पर एक ही साथ परीक्षार्थियों की भीड़ जुट गई, इस लिए थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन सभी को अपने गंतव्य के लिए बस मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें