फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क जाम करने के मामले में डॉक्टर समेत 53 पर केस

Mon, 20 Oct 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के गोरखपुर मार्ग पर बस स्टेशन के समीप शुक्रवार को डॉक्टर और उनके समर्थकों की ओर से सड़क जाम कर नारेबाजी की गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में कसया पुलिस रविवार को बीएनएस की धारा 189 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई। दर्ज मुकदमे के अनुसार हॉस्पिटल के संचालक डॉ पवन कुमार खरवार व हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के इलाज में खर्च हुए पैसे के पेमेंट बिल को लेकर स्टाफ व मरीज के पक्ष से कुछ लोगों में विवाद हुआ था।
इस विवाद को लेकर शुक्रवार को दिन में समय करीब साढ़े तीन बजे डा पवन कुमार खरवार, राहुल चौधरी, लाल बिहारी व उनके साथ आए 40 से 50 अज्ञात लोगों ने गोरखपुर रोड पर कसया बस स्टैंड पर जाकर विधि विरुद्ध रूप से सार्वजनिक मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों आपातकालीन वाहनों, रोडवेज बसों व आम सामान्य वाहनों को रोक कर रोड जाम किया गया।
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर सार्वजनिक मार्ग गोरखपुर रोड पर बैठकर नारेबाजी की गई। उक्त व्यक्तियों के इस कार्य से आने जाने वाले लोगों व आस-पास के दुकानदारों को काफी असुविधा हुई व सार्वजनिक मार्ग बाधित हुआ।
विज्ञापन

डॉ. पवन खरवार, राहुल चौधरी, लाल बिहारी और अन्य 50 अज्ञात के खिलाफ कसया पुलिस ने रविवार को मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि सड़क बाधित करने के आरोप में तीन नामजद और करीब 50 अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अज्ञात लाेगों की पहचान कराई जा रही है।द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें