पडरौना। मंगलवार को यूएनपीजी कालेज में गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन बीएससी तृतीय वर्ष का एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। कालेज प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पहले दिन पहली पॉली में बीए तृतीय वर्ष अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा थी।
इसमें पंजीकृत सभी 24 परीक्षार्थी उपस्थित थे। इसी पॉली में बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में पंजीकृत 29 में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। कसया कार्यालय के अनुसार बुद्घ पीजी कालेज कुशीनगर में बीएससी तृतीय वर्ष के रसायन शास्त्र की परीक्षा के लिए कुल 101 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीए तृतीय वर्ष के अर्थशास्त्र विषय के प्रथम प्रश्न पत्र में पंजीकृत सभी 34 परीक्षार्थी मौजूद थे। केंद्राध्यक्ष/प्राचार्य डा.रामप्रकाश यादव, डा.उर्मिला यादव, डा. रवि प्रताप पांडेय आदि ने परीक्षार्थियों की जांच की।