फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवदत्त, अवधेश और प्रेमचंद मिश्र सभापति चुने गए

Thu, 08 Mar 2018 12:17 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
शिवदत्त, अवधेश और प्रेमचंद मिश्र सभापति चुने गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना।बुधवार को क्रय विक्रय समितियों के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। दिन भर चली गहमा-गहमी के बीच पडरौना में शिवदत्त और शिवपुर में अवधेश प्रताप सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। सेवरही से प्रेमचंद मिश्र चुने गए।
विज्ञापन


कठकुइयां रोड स्थित क्रय विक्रय समिति पडरौना के सभापति पद के लिए राजेश तिवारी और शिवदत्त मिश्र के बीच सीधा मुकाबला था। जोर आजमाइश के बाद बात नहीं बनी तो मतदान कराया गया। इसमें शिवदत्त मिश्र ने एक वोट से जीत हासिल की। सुरेंद्र नाथ उप सभापति चुने गए। क्रय विक्रय समिति शिवपुर के लिए अवधेश सिंह को निर्विरोध सभापति चुना गया। यहां दयाशंकर सिंह उप सभापति बने। पडरौना के लिए मैनेजर सिंह चुनाव अधिकारी तथा रामबड़ाई प्रसाद सहायक चुनाव अधिकारी थे। इसके अलावा शिवपुर के लिए निर्वाचन अधिकारी रामअवध यादव व रामलखन कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई थी।सेवरही प्रतिनिधि के अनुसार सहकारी क्रय विक्रय समिति सेवरही के लिए प्रेमचंद्र मिश्र को निर्विरोध अध्यक्ष एवं शशि भूषण उपाध्याय को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी एडीओ पंचायत तमकुहीराज लालचंद प्रसाद और सहायक चुनाव अधिकारी राजेंद्र दूबे की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। भाजपा नेता प्रेमचंद मिश्र को निर्विरोध अध्यक्ष एवं शशि भूषण उपाध्याय को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें