फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खूब बजेगी शहनाई...65 दिन शुभ मुहूर्त

Sun, 12 Jan 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। साल 2025 में इस बार खूब शहनाई बजेगी। विवाह के लिए इस साल 65 शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं। 16 जनवरी से शहनाई बजना शुरू हो जाएगी। वहीं, सात मार्च से होलाष्टक लगने और एक महीने का खरमास के बाद 13 अप्रैल तक विवाह का कोई मुहूर्त नहीं हैं।
विज्ञापन

13 जनवरी को पौष पूर्णिमा और 29 जनवरी को माघ अमावस्या पड़ रही है। आचार्य पंडित मदन मोहन मिश्र ने बताया कि 16 से 27 जनवरी के बीच विवाह के नौ शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी में तीन से 26, फरवरी के बीच 13 मुहूर्त और मार्च में एक से छह मार्च के बीच चार मुहूर्त विवाह के लिए शुभ हैं। वहीं, अप्रैल माह में 10, मई में 12, जून में सात शुभ मुहूर्त हैं। 12 जून से गुरु अस्त हो जाएंगे। फिर चार माह का चातुर्मास होगा। इस दौरान विवाह मुहूर्त नहीं होते हैं। वर्ष भर में 12 पूर्णिमा और 12 अमावस्या होती हैं।
कार्तिक पूर्णिमा माघ पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा मुख्य मानी गई हैं। इसी तरह भौमवती अमावस्या, मौनी अमावस्या, शनि अमावस्या, हरियाली अमावस्या, दिवाली अमावस्या, सोमवती अमावस्या और सर्व पित् अमावस्या मुख्य मानी गई हैं।
विज्ञापन

पूर्णिमा की तिथियां : 13 जनवरी, 12 फरवरी, 13 मार्च, 12 अप्रैल, 12 मई, 10 जून, 10 जुलाई, नौ अगस्त, सात सितंबर, सात अक्तूबर, पांच नवंबर और चार दिसंबर। वहीं, 14 मार्च और 11 जून को भी पूर्णिमा का योग बन रहा है।
अमावस्या की तिथियां : 29 जनवरी, 27 फरवरी, 29 मार्च, 27 अप्रैल, 26 मई, 25 जून, 24 जुलाई, 22 अगस्त, 21 सितंबर, 21 अक्तूबर, 19 नवंबर और 19 दिसंबर। वहीं, 27 मई, 23 अगस्त और 20 नवंबर को भी अमावस्या का योग बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें