फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद मार्ग क्षतिग्रस्त, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा से ग्राम पंचायत दुमही तक बनी दो किलोमीटर लंबी शहीद चंद्रभान चौरसिया मार्ग छह माह में ही गड्ढे में तब्दील हो गई है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर सड़क मरम्मत की मांग की है।
कसया-तमकुहीरोड मुख्य मार्ग पर सीताराम चौराहा से गौरीश्रीराम जाने वाली छह किमी लंबी लिंक सड़क पर दो किमी की दूरी पर दुमही गांव स्थित है। यह गांव शहीद चंद्रभान चौरसिया का पैतृक गांव है। शासन की मंशा के अनुसार शहीद के सम्मान में सड़क बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने इस दो किमी की लंबाई में विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत 1600 मीटर भाग सीसी सड़क व 400 मीटर भाग पिच बनवाया है। कार्य बीते वर्ष नवंबर-दिसंबर में पूरा हुआ और जून में विभाग ने सीताराम चौराहा पर विजय पथ का बोर्ड लगवाया। जून में बरसात शुरू होते ही इस मार्ग पर बरवा राजापाकड़ गांव के बरवा टोला के समीप करीब सौ मीटर लंबाई में पिच सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई। शहीद के नाम पर बनने वाली सड़क में भी विभाग ने अनियमितता बरती व सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदीप गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, हफीज अंसारी, रामजी सिंह, रंजीत प्रसाद, श्यामसुंदर पासवान, विनोद प्रसाद, चन्द्रबली गुप्ता, गोरख पासवान, रवि पासवान, राहुल आर्या, साकिर अली, फिरोज अली, अजय निगम, नरेश शाह, संदीप आर्या, नवनीत पासवान, विशाल पासवान आदि ग्रामीण मौजूद रहे। लोकनिर्माण विभाग के जेई यूपी सिंह ने कहा कि सड़क के किनारे स्थित नाली टूटने से उक्त स्थान पर जलभराव के चलते सड़क में गड्ढे हो गए हैं। बरसात के बाद विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें