फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया युवक

Fri, 05 Jun 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। शादी का झांसा देकर विशुनपुरा थाना क्षेत्र की युवती के यौन शोषण तथा आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवक की सगाई की जानकारी मिलने पर युवती ने दुदही रेलवे स्टेशन पर युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के एक युवक ने उनकी पुत्री को शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया। आरोप है कि युवक बाद में शादी से मुकर गया और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। यह भी आरोप लगाया है कि गांव में हुई पंचायत के दौरान कुछ पंचों ने युवती की इज्जत की कीमत तय करते हुए एक लाख 30 हजार रुपये देने का फैसला किया। इस घटना से पीड़ित परिवार में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने विशुनपुरा थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। युवक फिलहाल पुलिस हिरासत में है। सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें