फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई नाबालिग और पोलिंग एजेंट पकड़े गए

Sat, 28 Nov 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। विकास खंड के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में प्रधान और सदस्य के लिए शनिवार को हुए पहले चरण के मतदान में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। विकास खंड के 72 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 217 बूथों पर लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मताधिकार का प्रयोग करने में युवाओं और अन्य लोगों के साथ महिलाओं में भी उत्साह देखा गया। कई मतदान केंद्रों पर नाबालिग और पोलिंग एजेंट परिचय पत्र नहीं होने पकड़े गए। मतदान केंद्र के पास दुकान खुला रखने पर कई दुकानदारों को भी डीएम ने पुलिस के जरिए पकड़ाकर थाने भेजवा दिया।
कई बूथों पर महिलाओं ने काफी देर तक लंबी लाइन में लगकर मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार की सुबह नौ बजे डीएम लोकेश एम और पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने कई गांवों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वेट डालने का प्रयास करने वाले नाबालिगों को खड्डा थाने पर भेजवा दिया।
विज्ञापन

मतदान में अव्यवस्था को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। डीएम, एसपी के अलावा एसडीएम, सीओ, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे। डीएम कई वाहनों के काफिले के साथ नेबुआ, रायगंज, शिवदत्त छपरा, भुजौली, मठिया बुजुर्ग, बसडीला होते हुए छितौनी इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां ग्रामसभा बुलहवा और छितौनी के छह बूथों पर कतार में खड़े मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच की। जांच के दौरान कतार में खड़े दो नाबालिग लोगों के पहचान-पत्र देखने के बाद उन्हें पुलिस के जवानों के हवाले किया।
शराब के नशे में मतदान करने पहुंचे एक व्यक्ति को भी एसपी ने हिरासत में लेने का निर्देश दिया। डीएम ने पोलिंग एजेंटों के परिचय-पत्र पर उनका नाम नहीं लिखे जाने पर मतदान अधिकारी से नाराजगी जताई। उन्होंने अपने सामने ही मतदान अधिकारी से पोलिंग एजेंटों के परिचय-पत्र पर नाम लिखवाया। डीएम और एसपी ने निरीक्षण के दौरान पोलिंग एजेंटों के पास मिले मोबाइल को जब्त करा दिया।
भुजौली बाजार मतदान केन्द्र पर बिना किसी के कारण के घूम रहे चार युवकों को हिरासत में लेकर खड्डा थाने भेजवा दिया। इसके बाद डीएम बुलहवा बाजार के समीप प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर पहुंचे। यहां भी डीएम और एसपी ने कई लोगों के पहचान-पत्र की जांच की। इस दौरान दो नाबालिग लोगों समेत छह पोलिंग एजेंटों को पुलिस के हवाले किया। पकड़े गए पोलिंग एजेंटों में से किसी के पास पहचान-पत्र नहीं था। इस पर डीएम मतदान अधिकारी से नाराजगी जताई। डीएम ने बुलहवा मतदान केंद्र के समीप कई दुकान खुले मिलने पर दुकानदारों को थाने भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें