मंसाछापर। पडरौना ब्लॉक के जंगल नाहर छपरा गांव के पास स्थित गायघाट राजवाहा तटबंध शुक्रवार की दोपहर अचानक टूट गया, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया और कई एकड़ फसल जलमग्न हो गई। किसानों के अनुसार इस बार सबसे अधिक नुकसान तिलहन की फसल को हुआ है।
स्थानीय किसानों ने बताया कि राजवाहा की नियमित और बेहतर तरीके से सफाई नहीं कराई जाती है। पानी का दबाव बढ़ते ही अलग-अलग स्थानों पर कटान हो जाता है, जिससे हर साल फसलों को भारी क्षति उठानी पड़ती है।