फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के लिए सात ट्रेनों का रूट डायवर्ट

Wed, 11 Mar 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज/तमकुहीरोड। गोरखपुर–भटनी रेल खंड में देवरिया सदर और नूनखार स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लगाए जाने के चलते सिवान–देवरिया मार्ग से गुजरने वाली सात ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। ये ट्रेनें 10, 11 और 12 मार्च को सिवान–थावे–कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर कैंट मार्ग से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के अनुसार, परिवर्तित मार्ग से चलने वाली इन ट्रेनों का थावे, पडरौना और कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। डायवर्ट की गई ट्रेनों में 11 व 12 मार्च को बरौनी से चलने वाली 02563 बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल, 11 व 12 मार्च को दरभंगा से चलने वाली 02569 दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन शामल है।
इसी तरह 11 मार्च को कटिहार से चलने वाली 15707 कटिहार–अमृतसर एक्सप्रेस, 10 व 11 मार्च को नई दिल्ली से चलने वाली 02564 नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल और 02570 नई दिल्ली–दरभंगा स्पेशल का भी रूट डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा 11 मार्च को लखनऊ जंक्शन से चलने वाली 15034 लखनऊ जंक्शन–पाटलीपुत्र एक्सप्रेस तथा पाटलीपुत्र से चलने वाली 15033 पाटलीपुत्र–लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लगाने का कार्य सुरक्षा और संचालन को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि वे रेलवे लाइन पार करते समय विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन

कप्तानगंज और सिसवा बाजार में रुकेगी होली स्पेशल ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। होली स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल का ठहराव कप्तानगंज और सिसवा बाजार स्टेशनों पर होगा। इसका संचचालन 10 से 15 मार्च और लौकहा बाजार से 11 से 16 मार्च तक छह अतिरिक्त फेरों के लिए होगा। रेलवे की तरफ से समय सारिणी जारी कर दी गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 04014 आनंद विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार होली विशेष गाड़ी 10 से 15 मार्च तक प्रतिदिन आनंद विहार टर्मिनस से 15:40 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन लखनऊ से 01:00 बजे चलेगी और गोरखपुर होते कप्तानगंज पहुंचेगी। यहां से 08:35 बजे चलेगी और सिसवा बाजार से 09:15 बजे छूटेगी। इसी तरह वापसी के दौरान यह ट्रेन लौकहा बाजार से 21:30 बजे प्रस्थान कनेगी। दूसरे दिन शीशो से 00:40 बजे से चलकर सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज होते हुए सिसवा बाजार पहुंचेगी। यहां से 10:44 बजे चलकर कप्तानगंज से 11:20 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी। यहां से गोंडा, लखनऊ, बरेली होते हुए तीसरे दिन मुरादाबाद पहुंचेगी। गाजियाबाद से 02:50 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस 03:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें