फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कन्यादान योजना के तहत सात शिक्षकों को मिली 51-51 हजार रुपये की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने वितरित किए सहायता राशि के चेक, खंड शिक्षा अधिकारी ने की पहल की सराहना
विज्ञापन

बीआरसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने सामाजिक सहयोग को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
कसया। टीचर्स सेल्फ केयर टीम कुशीनगर की ओर से कन्यादान योजना के तहत सात शिक्षकों को 51-51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। विकासखंड कसया के बीआरसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव ने लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम शिक्षकों के सुख-दुख में साथ खड़ी होकर सराहनीय कार्य कर रही है। संकट के समय साथियों और उनके परिवारों की मदद करना सामाजिक सहयोग और आपसी एकजुटता का उदाहरण है। उन्होंने शिक्षकों से भी ऐसे अभियानों से जुड़कर सहयोग की भावना को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अमिताभ त्रिपाठी ने किया। अंत में टीम के सदस्यों ने कन्यादान योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की मदद का सिलसिला जारी रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान जिला संयोजक अखिलेश कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष दीपेश कुमार सिंह, ब्लॉक प्रवक्ता संजय यादव, ब्लॉक सह-संयोजक शैलेश कुमार, रविंद्र टैगोर, हरीन्द्र चौरसिया, दिलीप सिंह, योगेंद्र गौतम, नीरज श्रीवास्तव, सुरेश रावत, वाहिद अली, धर्मेंद्र सिंह, कृष्णमोहन, अनामिका शाही, रश्मि जायसवाल सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला योजना का लाभ
योजना के तहत प्रतिभा सिंह, हरेंद्र शर्मा, उषा देवी, गया बोध सैनी, अछैबर प्रसाद, अंबरीष चंद्र राव और सलाहुद्दीन अंसारी को 51-51 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें