फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सात सड़कों का होगा निर्माण, शासन से मिली वित्तीय स्वीकृति

Thu, 19 Mar 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुकरौली। हाटा तहसील क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए सात महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। करीब सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। विधायक मोहन वर्मा की पहल पर मिली इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
लंबे समय से इस सड़क को बनाने की मांग थी। इन सड़कों के निर्माण से न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि राहगीरों को भी आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। कच्चे मार्गों के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिससे अब निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्वीकृत सड़कों में मझना नाला जोल्हुपुर से बसंतपुर मार्ग, हाटा–पिपराइच से हासखोर संपर्क मार्ग, नाउमुण्डा से भीष्वा मठवालगिरि मार्ग, पड़री खास बाजार से ककवल सिवान मार्ग, लक्ष्मीपुर संपर्क मार्ग, हाटा–कप्तानगंज मार्ग से परसौनी भिस्वा संपर्क मार्ग और कप्तानगंज–झांगा मार्ग से गीदहा टोला संपर्क मार्ग शामिल हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन सड़कों के निर्माण से गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। वहीं, छात्रों और मरीजों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा, ताकि जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें