पडरौना। हरियाणा के कुरुक्षेत्र लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी आगामी नौ से 14 मार्च तक आयोजित होने वाल ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के छह बालिका व एक बालक समेत सात खिलाड़ी शामिल होंगे। वे दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर व डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कोच राजेश गुप्ता ने बताया कि हरियाणा के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नौ से 14 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में होटा की बालिका बॉक्सर अर्पिता कुशवाहा, आंचल सिंह, तनु गौड़, शीतल कुशवाहा, माधुरी विश्वकर्मा, आलोकनाथ प्रजापति और कृति रौनियार प्रतिभाग करेंगे। ये बॉक्सिंग खिलाड़ी दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर व डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या का प्रतिनिधत्व करेंगी। प्रतियोगिता के लिए इन खिलाड़ियों का चयन होने पर क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, हाटा चेयरमैन रामानंद सिंह, डॉ. वीके सिंह, शादाब खान, पंकज शर्मा, जिला खेलो इंडिया सेंटर कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्रा, बीएन मिश्रा, सुजीत गौतम, प्रमोद पांडेय, राहुल कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, आदित्य चौहान आदि ने उन्हें बधाई दी है।