फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सात किलोमीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण...खर्च होंगे 15 करोड़

Sun, 19 Jan 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के किन्नर पट्टी-बलकुडिया मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल गई है। करीब सात किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण कार्य पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चौड़ीकरण के बाद इसकी चौड़ाई साढ़े पांच मीटर हो जाएगी।
विज्ञापन

इससे जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। सड़क के चौड़ीकरण होने से 12 से अधिक गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
किन्नर पट्टी गांव से सीधे एक सड़क बलकुडिया बाजार गांव की तरफ जाता है। नेबुआ नौरंगिया से लोगों को यदि बिहार जाना होता है तो वे इस सड़क का उपयोग करते हैं। इस रास्ते दूरी कम होने से लोगों को पेट्रोल के नाम पर कम खर्च करना पड़ता है। लोगों का समय भी बचता है। यह बाइपास सड़क मानी जाती है। इसकी चौड़ाई बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया। 15 करोड़ रुपये की लागत से सात किमी लंबी इक सड़क की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर बढ़ाई जाएगी। सड़क के चौड़ीकरण होने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन

शासन से धन भी अवमुक्त कर दिया गया है। सड़क के चौड़ीकरण होने से किन्नर पट्टी, विशुनपुरा बुजुर्ग, पुर्नहा बुजुर्ग और मिश्र, मठिया प्रसिद्ध तिवारी, माधोपुर सहित 12 से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। इस सड़क के आसपास के लोगों को नेबुआ नौरंगिया, पनियहवा, खड्डा, बिहार महराजगंज जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

इस सड़क पर दो से तीन दिन में कार्य शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़क के जद में आ रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें