तमकुहीरोड/पिपराघाट। सेवरही थाना क्षेत्र के एपी तटबंध के किनारे स्थित गांव रकबा जंगलीपट्टी में बृहस्पतिवार को आग लगने से सात झोपड़ियां व सामान जल गया। सूचना के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार दोपहर बाद रकबा जंगलीपट्टी निवासी शंभू गोड़ की झोपड़ी में निकल रही आग की जद में बारी-बारी से विनोद निषाद, बिहारी निषाद, मनोज, छट्ठू, कमलेश, किशुनदेव की भी झोपड़ियां भी आ गईं। झोपड़ियों में रखा अनाज, बाइक, एक ठेला, बकरियां और गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। सूचना के बाद पहुंचे नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा व हलका लेखपाल जयंत गुप्ता ने नुकसान का आकलन किया। संवाद