फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी आज

Fri, 06 Mar 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी होगी। ई-लॉटरी का कार्य डीएम की तरफ से गठित जिला स्तरीय कार्यसमिति समिति की उपस्थिति में संपन्न होगी।यह जानकारी उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ई-लॉटरी में चयनित किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से चयन तथा बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि की सूचना भेजी जाएगी। साथ ही लक्ष्य के अनुरूप चयनित लाभार्थियों के अतिरिक्त लक्ष्य के 50 प्रतिशत तक क्रमवार प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि चयनित लाभार्थी निर्धारित समयावधि में कृषि यंत्र क्रय नहीं करते हैं, तो शेष लक्ष्यों के सापेक्ष प्रतीक्षा सूची के क्रम में किसानों का चयन किया जाएगा। किसानों को कृषि निदेशालय की तरफ से इम्पैनल की गई कंपनियों के यंत्र ही क्रय करना होगा। इसके अलावा क्रय किए गए यंत्र upyantratracking.in पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें