फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चौपाल में सात मामलों का निस्तारण

Sun, 30 Nov 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र के हासखोर गांव में शुक्रवार को उच्च न्यायालय के आदेश के तहत जिला न्यायाधीश ने चौपाल लगाया। इस दौरान कुल सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया जबकि 11 मामले में नियमानुसार कार्रवाई किया।
विज्ञापन


सुकरौली क्षेत्र में जिला न्यायाधीश संजीव त्यागी के निर्देशन में सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 18 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 7 का निस्तारण किया गया।
इनमें 7 मामलों का मौके पर सुलह-समझौता के आधार पर मामले का निस्तारण कराया गया। न्यायाधिकारी सुनन्दल गोयल ने ग्राम न्यायालय के माध्यम से आम लोगों को मिलने वाले फायदों और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाथापाई और गाली-गलौज जैसे छोटे मामलों के लिए वादकारी और प्रतिवादी वर्षों से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते हैं। ऐसे मामलों को सुलह-समझौते से निपटाने के लिए ही न्यायालय आपके द्वार की पहल की गई है, बशर्ते ग्रामीण शांति और भाईचारे के साथ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें