फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खड्डा में 9 तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खड्डा। नगर पंचायत खड्डा में शनिवार को जटाशंकर पोखरे से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान 9 अक्तूबर तक चलेगा। मुख्य अतिथि उप्र बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. नीलेश मिश्रा, अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने अपने विचार प्रकट किए तथा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी का संकल्प दोहराया।



अभियान के दौरान नगर में स्वच्छता और जनजागरूकता के साथ लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र लोगों को वृद्धावस्था, निराश्रित महिला व दिव्यांगजन पेंशन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, राशन, उज्ज्वला और स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान नगरवासियों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव सहित सभासद प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें