पडरौना/कप्तानगंज। किसी भी तहसील में खतौनी नहीं निकल रही है। इसके लिए लोग परेशान हैं और तहसीलों का चक्कर काट रहे हैं। शासन स्तर से वेबसाइट नहीं चलने के कारण एक सप्ताह से दिक्कत है।
अधिकारियों के पास शिकायतें भी पहुंच रही है। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के किसान अपने जमीनों की खतौनी के लिए खतौनी काउंटर पर सुबह से शाम तक लाइन में खड़े होने के बावजूद सातवें दिन बुधवार को भी सर्वर फेल होने से किसान बिना खतौनी घर लौटने को मजबूर हुए।
कंप्यूटर का सर्वर फेल होने के कारण किसानों को खतौनी न मिलने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से वंचित हो रहे है इसके अलावा नये खतौनी कि फिडिंग, भूलेख सुधार, अंश निर्धारण, नाम सही कराने, खारिज दाखिल के बाद खतौनी में नाम दर्ज सहित सही कार्य प्रभावित है। बुधवार को खतौनी के लिए खतौनी काउंटर पर खड़े सेफू निशा, उर्मिला देवी, दयाशंकर, जीतेन्द्र, राम नारायण यादव, रुदल यादव, बंका, राम अवध, राम प्रीत प्रसाद, अशोक कुमार ने बताया कि सात दिनों से खतौनी के लिए लगातार तहसील आना पड़ रहा है लेकिन शाम तक इंतजार करने के बाद बिना खतौनी लिए बैरन घर वापस होने को लेकर मजबूर है खतौनी के अभाव में सरकारी योजनाओं में मिलने वाले लाभ के अलावा अन्य अपना निजी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।