नवजात की मौत के बाद हंगामे की सूचना पर मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड के बाहर परीजनों से बात कर
पडरौना। एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात की मौत बुधवार को भोर में हो गई। इससे नाराज परिजन हंगामा करने लगे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब पांच घंटे तक एसएनसीयू वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
सूचना पर मेडिकल कॉलेज चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और नाराज लोगों को शांत कराया। इसके बाद परिजन नवजात का शव लेकर गए। प्रसूता का इलाज अभी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
सेवरही थाना क्षेत्र के तमकुहीरोड निवासी पप्पू की पत्नी संगीता को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को मेडिकल कॉलेज वा गया। डॉक्टर सिजेरियन कराने की सलाह दी। सोमवार की शाम ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई।
वजन कम होने से नवजात को डाॅक्टर ने एसएनसीयू में भेज दिया। आरोप है कि मंगलवार की रात करीब दो बजे संगीता की मौसी बबिता नवजात बच्चे के लिए दूध लेकर गईं। वार्मर पर रखे नवजात हरकत नहीं कर रहा था और डायपर में शौच किया था। बबिता ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स से यह बात कही। स्टाफ नर्स ने अनसुना कर दूध लेकर बबिता को वार्ड से बाहर निकाल दिया।