खड्डा। स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज खड्डा की कक्षा 11वीं की छात्रा प्रतिभा जायसवाल इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित हुई हैं। उन्हें 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतिभा ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेकर यह उपलब्धि हासिल की है। इस योजना का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है।