कसया। कस्बे के नहर बाईपास मार्ग स्थित अराजी परसौनी गांव के सामने एक सप्ताह पहले हादसे में घायल वृद्ध की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार भोर में मौत हो गई।
क्षेत्र के अराजी परसौनी गांव निवासी 60 वर्षीय रघुनाथ शर्मा लगभग एक सप्ताह पहले नहर बाईपास मार्ग से साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के सामने ही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया था,जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डाक्टरों ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार भोर में वहां इलाज के दौरान मौत हो गई,जहां पोस्टमार्टम के के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। इस संबंध में एसएचओ अभिनव मिश्रा ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। संवाद