फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एईआरओ के पोस्टर पर भाजपा नेता का मोबाइल नंबर, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के दौरान कप्तानगंज तहसील में तैनात एईआरओ के पोस्टर पर भाजपा नेता का मोबाइल नंबर दर्ज होने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तहसील में आपूर्ति निरीक्षक अरविंद कुमार मद्धेशिया को एसआईआर कार्य के लिए एईआरओ नामित किया गया है। उनके कार्यालय पर लगाए गए एसआईआर द्वितीय फेज नोटिस एवं सुनवाई संबंधी पोस्टर में नाम और पदनाम के साथ जो मोबाइल नंबर अंकित है, वह एक भाजपा नेता का बताया जा रहा है। शिकायत है कि आपत्ति या फार्म संबंधी जानकारी के लिए कॉल करने पर फोन संबंधित नेता के पास जा रहा था, जिससे मतदाताओं को स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी। एईआरओ को बूथ संख्या 142 से 148 तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पोस्टर वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन में हलचल मच गई।
सपा नेता और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि एसआईआर ड्यूटी में लगे अधिकारी गंभीर नहीं हैं और मतदाताओं को अनावश्यक रूप से भटकाया जा रहा है। उन्होंने इसे संभावित साजिश करार देते हुए निष्पक्षता पर सवाल उठाए। वहीं प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें