फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राम चौपाल में सुरक्षा के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत जनपद में बृहस्पतिवार को महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया गया। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल का आयोजन कर उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। साथ ही उनके बीच शासन की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का पंफलेट वितरित किए।
विज्ञापन



जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में जानकारी दी। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शहर के गोला बाजार, समय माता मंदिर व मधुकुंज तिराहा व बड़गो, महिला थाना ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई स्थानों पर, थाना दुधारा ने क्षेत्र के हड़हा, पैड़ी व बाघनगर, थाना महुली ने कस्बा महुली, थाना बखिरा पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम सोनौरा, बेलहरकला ने निघुरी व थाना धर्मसिंहवा के ग्राम ग्राम मेंहदूपार व अतरी नानकार गांव महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें