तमकुहीरोड। खनन विभाग के सचिव सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा बंदोबस्त के साथ विरवट कोन्हवलिया में तीनों बालू घाटों का निरीक्षण किया। बालू घाट की सीमा तथा भौगोलिक स्थिति की भी जांच की गई। खनन विभाग के अफसरों का कहना था कि यह जांच शासन के निर्देश पर हो रही है। रिपोर्ट भी शासन को प्रेषित की जाएगी।
खनन विभाग के सचिव डाक्टर बलकार सिंह और मुख्य अधिकारी अनिल शर्मा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुबह खनन क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने तीनों बालू घाटों की भौगोलिक स्थिति, घाट की सीमा और पूर्व में हुई जांच रिपोर्ट पर वहां मौजूद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। लगभग तीन घंटे तक चली इस जांच के दौरान एडीएम कृष्णलाल तिवारी, एडीशनल एसपी हरिगोविंद, एसडीएम तमकुहीराज गुलाब चन्द, प्रभारी एसडीएम पडरौना प्रमोद कुमार, तहसीलदार रामप्यारे, सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी, नायब तहसीलदार विकास कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश, जयंत गुप्ता, अश्विनी राय, सुरेंद्र सिंह, जयनाथ आदि मौजूद रहे।
देवरिया जेल से रिहाई के बाद क्षेत्रीय विधायक अजय लल्लू बृहस्पतिवार को फिर विरवट कोन्हवलिया पहुँचकर ग्रामीणों के साथ धरना पर बैठ गए हैं। विरवट कोन्हवलिया पहुंचे विधायक का आंदोलनकारियों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने गिरफ्तारी के बाद भी आंदोलन चलाते रहने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह आंदोलन अब मांग पूरी होने तक चलेगा। प्रशासन को भी इस बात का अंदाजा हो गया होगा कि केवल विधायक की गिरफ्तारी या डंडे के बल पर आंदोलन को खत्म नहीं किया जा सकता।
इस दौरान निलेश त्रिपाठी, आनंद प्रकाश सिंह, राधे विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, मोतीलाल भारती, असलम अंसारी, पप्पू जायसवाल, शैलेंद्र मद्घेशिया, संजय सिंह, अजय गुप्ता, रमेश निषाद, शर्मा यादव, गौतम सिंह, रामेश्वर पटेल, रियाज हाश्मी, मनोज सिंह, ओमप्रकाश पटेल, अंशु श्रीवास्तव, रामेश्वर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।