फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने मेडिकल स्टोर किया सीज

विज्ञापन
तमकुही कस्बे में मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं बरामद करते एसडीएम और सीओ। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
एसडीएम ने मेडिकल स्टोर किया सीज
विज्ञापन

हेलमेट पहन कर परिचित युवक के साथ पहुंचे एसडीएम
युवक को प्रतिबंधित दवा बेचते ही संचालक को पकड़ा
तमकुहीराज। कस्बे में नशे की प्रतिबंधित दवाइयां बेचने की सूचना पर गुरुवार को एसडीएम ने दवा की दुकान पर छापा मारा। प्रतिबंधित दवा पाए जाने पर दुकान को सीज कर दिया। मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस की हिरासत मेें सौंप दिया।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित दवाएं बेचने की सूचना पर वह कृपाशंकर गुप्ता की दुकान पर पहचान के युवक के साथ पहुंच गए। वह हेलमेट लगाए थे। युवक को दुकानदार से नशे में प्रयुक्त होने वाली प्रतिबंधित दवा खरीदने का सुझाव दिया। दुकानदार के दवा देते ही वह मौके पर पहुंच गए। उसी दौरान सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह के साथ सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा एवं पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। नशे के इंजेक्शन को अधीक्षक ने प्रतिबंधित बताया तो एसडीएम ने मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस के हवाले कर दिया। एसडीएम की इस कार्रवाई की चर्चा कस्बे में दिन भर होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें