तमकुहीराज। यात्रियों व बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए बने रैन बसेरों का प्रभारी एसडीएम ने निरीक्षण कर जरूरी सुविधाओं को परखा और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
नगर पंचायत तमकुहीराज व सेवरही में बने रैन बसेंरों का बृहस्पतिवार को प्रभारी एसडीएम तमकुहीराज अभिजीत सिंह ने निरिक्षण किया। मौसम में हो रहे परिवर्तन व गलन बढ़ने से यात्रियों व बेसहारा लोगों को राहत दिलाने के नगर पंचायत तमकुहीराज व सेवरही में रैन बसेरा बनाए गए हैं। यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए ठहरने की सुविधाएं मौजूद हैं। नगर पंचायत तमकुहीराज में भटवलिया में अस्थासी दस बेड का रैन बसेरा है जबकि सेवरही नगर पंचायत के समीप पुरुषों के दस और महिलाओं के लिए पांच बेड का रैन बसेरा है। प्रभारी एसडीएम ने चारपाई, गद्दा, तकिया व कंबल पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए।प्रभारी एसडीएम अभिजीत सिंह ने बताया रैन बसेरों मुक़म्मल प्रबंध के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट संकेतक और जानकारी के बड़े होर्डिंग लगाने के भी निर्देश दिए।