रामकोला। राजकीय कृषि रक्षा इकाई पर गेहूं के बीज के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से ही किसान लाइन में लगे रहे। दोपहर 12 बजे के बाद नेटवर्क फेल होने के कारण पचास किसानों को गेहूं का बीज नहीं मिल सका। उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। नाराज किसानों ने हंगामा भी किया।
रामकोला राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं का बीज लेने के लिए सुबह 8 बजे से ही विभिन्न गांवों से आए किसान लाइन में लग गए थे। प्रभारी संतोष कुमार ने बीज वितरण शुरू किया। दोपहर 12 बजे के बाद नेटवर्क फेल होने से बीज वितरण नहीं हो सका। काफी देर तक किसानोंं ने इंतजार किया, लेकिन सर्वर ठीक नहीं होने से नाराज किसानों ने हंगामा किया। गोदाम प्रभारी के समझाने के बाद किसान शांत हुए और लौट गए। प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि बीज उपलब्ध है लेकिन नेटवर्क फेल होने से वितरण नहीं हो सका, ठीक होते ही वितरण किया जाएगा।