फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ अनशन

Thu, 07 Jul 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
एसडीएम ने अनशन तोड़वाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से सपा नेता का चल रहा अनशन बृहस्पतिवार को एसडीएम कसया के आश्वासन पर समाप्त हो गया। दोपहर बाद पहुंचे एसडीएम ने जूस पिलाकर आंदोलन खत्म कराया। एसडीएम ने इन सभी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

फाजिलनगर विकास खंड के बनकटा बाजार स्थित सुभाष चौक पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव लखीचंद यादव ने सोमवार से अनशन शुरू किया था। इनकी मांगों में बड़हरा-नरायनपुर मार्ग और बड़हरा-बनकटा मार्ग समेत क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, नई बनी सड़कों की टीएसी जांच कराने, नए संपर्क मार्ग बनाने, पीडब्ल्यूडी के एक सहायक अभियंता को निलंबित करने, किसानों को प्राकृतिक आपदा का चेक दिलाने आदि शामिल थे। बुधवार को अनशन के समर्थन में लोगों ने सड़क जाम किया था। तब पहुंचे पटेहरवा एसओ ने समझा-बुझाकर जाम तो खत्म करा दिया था, लेकिन अनशन चलता रहा। बृहस्पतिवार को एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल अनशन स्थल पर पहुंचे और सभी मांगों पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के पास भेजने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
इस दौरान एसओ पटहेरवा जितेंद्र यादव, सीएचसी अधीक्षक एएन ठाकुर, डॉक्टर एचएन प्रसाद, विरेंद्र यादव, विशुन गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, संजय यादव, लालजी मद्धेशिया, अजय मद्धेशिया, शेषनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें