फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन के ‘मिलन’ से बढ़ी सेंवई की ‘मिठास’

Thu, 07 Jul 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ईद का त्योहार गुरुवार को जिले में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। सुबह नए परिधानों में लोगों ने ईदगाहों में जाकर ईद की नमाज अदा की। उसके बाद गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवकों में इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखा गया। ईदगाहों के बाहर मेला जैसा नजारा लगा रहा, जहां लोगों ने अपने जरूरत के सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

पडरौना नगर के छावनी, कठकुइयां मोड़, नौका टोला सहित ग्रामीण इलाकों में भी ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह निर्धारित समय पर लोगों ने ईदगाहों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद पूरे दिन एक-दूसरे को दावत देने का सिलसिला चलता रहा।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8.30 बजे कसया-पडरौना मार्ग पर स्थित पिपरहिया ईदगाह, कस्बा स्थित ईदगाह के अलावा मल्लूडीह, सबया, बेलवा रामजस, तेतरिया, कुड़वा दिलीपनगर, बाड़ीपुल, फुलवापट्टी आदि ईदगाहों पर हजारों की संख्या में नमाजियों ने पहुंचकर नमाज अदाकर मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी। मोमिन अंसार सभा के जिलाध्यक्ष मुहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी ने बताया कि इस्लाम धर्म के मुताबिक रोजेदारों के लिए पांच फर्ज है। उनमें से पवित्र रमजान माह के 30 दिन रोजा मुक्कमल होने पर ईदगाह में नमाज अदा किया जाता है। यह पांच फर्जों में से दूसरे स्थान पर आता है। उन्होंने कहा कि फितर का मतलब इस्लाम में गरीबों में दान स्वरूप 2.45 किलो अनाज देने से है। अगर अनाज की अनुपलब्धता है तो उसके बदले रुपये देने की परंपरा है। नमाज अदा करने के बाद पूरे क्षेत्र में सुबह से लेकर देर रात एक दूसरे के घर लोग पहुंचकर सेवइयों का लुत्फ उठाया और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। 
विज्ञापन

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह से ही कस्बे में चहल पहल बढ़ गई। मुस्लिम परिवार के लोग नए-नए कपड़े पहन कर करमहा चौराहे के पास स्थित ईदगाह में ईद की नमाज पढने के लिए निकल पड़े। नौ बजे ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान पूरा ईदगाह परिसर नमाजियों से खचाखच भरा हुआ था। नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने लगे। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़े लोगों के साथ ईदगाह में आए बच्चों ने नमाज के बाद खिलौने एवं मिठाइयों की खूब खरीदारी की। हाटा के विधायक और राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, एसडीएम जेपी गुप्ता, कोतवाल अतुल कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी प्रियंबद मिश्रा, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर नाथानी, मोहन वर्मा सहित तमाम अन्य लोग भी वहां मौजूद रहे।
कप्तानगंज के चांदनी चौक स्थित ईदगाह में सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने अमन और खुशी की दुआ मांगी। इसके अलावा बोदरवार और इंदरपुर के ईदगाह में भी ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर फि रोज अहमद, घनश्याम यादव, वीरेंद्र यादव, अकरम अली, गुड्डू राईन, असलम अंसारी, मुन्ना अंसारी ने ईदगाहों में पहुंचकर नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। एसडीएम अरुण कुमार और एसओ चौथीराम यादव ने ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के झनकौल, अमवा, रावतपार, शेखवापट्टी, महासोन, पिपरा रज्जब, जंगल घोरठ, बैरागीपट्टी, किशुनदास पट्टी के ईदगाहों में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। सभी ईदगाहों पर मेला लगा और लोगों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। मेले में सभी वर्गों के बच्चे और महिलाएं शामिल हुईं। महासोन की बड़ी मस्जिद के ईमाम मौलाना तौकीर अहमद ने नमाज पढ़ाई। ईदगाहों पर शांति व्यवस्था के लिए एसओ अनिल दुबे मयफोर्स प्रमुख ईदगाहों पर व्यवस्था संभालने में लगे रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ईदगाहों में ईद की नमाज अदाकर मुल्क एवं अवाम की सलामती की दुआएं मांगी गईं। तमकुहीरोड के जामा मस्जिद में 8:30 बजे मुफ्ती मेराज अहमद और टिकुलिया ईदगाह में नौ बजे कारी जिक्रुल्लाह  ने ईद की नमाज अदा कराई। इसी तरह मेहंदिया, भटवलिया, पकड़िहार, दाहूगंज, परसा, दोमाठ, पिपरा मुस्तकील अगरवां, सलेमगढ़, बभनौली ईदगाहों में भी शिद्दत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, पूर्व विधायक कासिम अली, पूर्व विधायक आनंद प्रकाश शर्मा, बसपा नेता विजय राय सहित त्रिभुवन जायसवाल, अवधेश राय, धामबाबू वर्मा, सफ दर हुसेन, शाकिर अली, अलाउद्दीन खां, अशरफ  अली, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद अली, एनामुल्लाह, जाकिर हुसेन, हासन अली आदि ने भी ईदगाहों में पहुंचकर नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी।   
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसुार क्षेत्र के बतरौली बाजार, घोरघटिया, सिकटा, बडग़ांव, बदलपट्टी, भगड़ा पिपरासी, पिपराजटामपुर, शुकुलपट्टी, मिश्रपट्टी, प्रधानपट्टी, कठकुइयां, लक्ष्मीपुर, सेमरा हर्दो, कटेया, सरेयां, गांगरानी, हरैया, शिवपुरडीह, धरनी छापर, सखवनिया, बढ़वलिया, बरहज, कल्याण छापर, पिपरासी, परसौनी खुर्द, अमवां, फागूपुर विशुनपुरा सहित अनेंक गांवों के ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। कुबेरस्थान के एसओ अरविंद कुमार मिश्र मय फोर्स तैनात रहे। 
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार लक्ष्मीगंज बाजार सहित खोटही, लालाछपरा, सपहां, फ ुलवरिया आदि गांवों के ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने गले ंमिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान रईस खां, इरशाद अहमद, अबरार, फिरोज अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें