कसया नगर में नयारा पेट्रोल पंप पर डीजल,पेट्रोल के समस्या की जानकारी लेते एसडीएम डॉ.संतराज सिंह
- फोटो : kargil news
कसया। नगर में उत्पन्न गैस व तेल आपूर्ति संकट को देखते हुए डीएम के निर्देश पर एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का जायजा लिया। उन्होंने ईंधन की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं की भीड़ का जायजा लिया और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
देवरिया मार्ग स्थित नयारा पेट्रोल पंप पर लगभग 39 हजार लीटर डीजल उपलब्ध था। भरौली स्थित पेट्रोल पंप पर 5000 लीटर डीजल और 4000 लीटर पेट्रोल मौजूद था। हालांकि, यहां वाहनों की अव्यवस्थित कतारें लगी थीं। पुलिस की मदद से व्यवस्थित कराया गया। उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से ईंधन उपलब्ध कराया गया।
एसडीएम ने नहर बाईपास स्थित कांति गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। यहां 504 गैस सिलिंडर प्राप्त हुए थे। मौके पर 137 उपभोक्ता मौजूद मिले। उन्होंने वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका कुशीनगर और नगर पंचायत फाजिलनगर में बृहस्पतिवार से गैस की होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी गई है, जिसका लोगों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी पात्र उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। दो-तीन दिन में ग्रामीण क्षेत्रों में भी होम डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी।इस दौरान इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह, राजस्व निरीक्षक नगर ब्रजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।