फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ड्रम-गैलन लेकर पहुंचे लोग, अचानक बढ़ी मांग से सूख गए पेट्रोल पंप

Fri, 27 Mar 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मथौली नगर पंचायत स्थित इण्डेन  पेट्रोल पंप पर लगा भीड।संवाद - फोटो : kargil news
विज्ञापन
पडरौना। जिले में ईंधन की किल्लत और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति ठप होने की अफवाहों व रेट बढ़ने की आशंका से शहर से लेकर देहात तक अफरा-तफरी मची रही। बुधवार दोपहर बाद से शुरू हुआ पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

सुबह होते ही कई पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड लग जाने से अफवाहों को बल मिल गया। लोग पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर पहुंच गए। स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब लोग ड्रम, गैलन, केन और बोतल लेकर पंपों पर जमा हो गए। अनियंत्रित भीड़ के कारण अफरातफरी का माहौल हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने पंपों पर पहुंचकर और हालात का जायजा लिया।
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ने और कमी की आशंका के बीच बुधवार दोपहर बाद से ही पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। यह स्थिति बृहस्पतिवार को भी बनी रही। हालात पर काबू के लिए पेट्रोल पंपों से नियंत्रित मात्रा में ईंधन दिया जाने लाग। दो पहिया वाहनों को 100 रुपये और चार पहिया वाहनों को 1000 रुपये का ही तेल दिया गया। शहर में संचालित पांच पेट्रोल पंपों पर तेल तो था, लेकिन लोगों की भीड़ के चलते अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पेट्रोल पंप संचालक विक्रम अग्रवाल ने बताया कि तेल की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

कसया क्षेत्र में रामकोला मार्ग स्थित टेकुआटार, गोबरही, बैरिया चौराहा, शहर बाईपास, गोरखपुर मार्ग व देवरिया मार्ग के चार पेट्रोल पंप बंद रहे। सपहा मार्ग स्थित दो पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। देवरिया मार्ग स्थित सिसवा महंथ में पेट्रोल पंप पर टैंकर पहुंचते ही वाहनों का जमावड़ा लग गया। सुकरौली क्षेत्र में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर लोग वाहनों की टंकियां फुल करवाने लगे और गैलन सहित पात्रों को लेकर पहुंच गए। इसका नतीजा हुआ कि कुछ समय बाद ही नो स्टॉक का बोर्ड लगाना पड़ गया।
अहिरौली बाजार इलाके में सेंदुरिया विशुनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों की प्रकृति के मुताबिक आपूर्ति की सूचना चस्पा की गई थी। बाइक के लिए 100 रुपये व कार में 500 रुपये, ट्रैक्टर में 1000 रुपये व ट्रेलर में पांच हजार रुपये का तेल देने की व्यवस्था की गई थी। वहीं, किसानों को गैलन में 10 लीटर तक डीजल मिल पा रहा था। जगदीशपुर बरडीहा स्थित इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप ड्राई हो गया।
पिपरा कनक क्षेत्र में हाईवे स्थित महुअवा, बिहार बुजुर्ग, बिहार खुर्द सहित पांच पेट्रोल पंप तेल के अभाव में ड्राई हो गए। पेट्रोल पंप के प्रबंधक अखिलेश तिवारी ने बताया कि तेल नहीं है, इसलिए बंद किया गया है।
उजारनाथ क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पंपों पर भी हालात ठीक नहीं रहे। रफीक, धर्मेंद्र, विनय श्रीवास्तव, जितेंद्र,उमेश यादव, प्रमोद, लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि जरूरत के मुताबिक ही ईंधन की खरीदारी करनी चाहिए। तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। कहीं कोई दिक्कत होगी तो उसका समाधान कराया जाएगा।
गंगुआ बाजार इलाके में पुलिस बल की मौजूदगी में तेल की बिक्री हुई। पंपों पर तेल की उपलब्धता रही। सेवरही क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह से ही तीन पेट्रोल पंपों में से बेलवारी पट्टी तेल के अभाव में ड्राई हो गया। एसएचओ विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में लोगों को तेल दिया गया।
मथौली नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-16 स्थित एचपी पेट्रोल पंप ईंधन के अभाव में ड्राई पड़ा था। प्रबंधक राजेश यादव ने कहा कि बुधवार की रात में ही तेल खत्म हो गया था। इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म था लेकिन पेट्रोल के लिए भीड़ थी। मद्धेशिया फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध था।
लक्ष्मीगंज क्षेत्र के चंदरपुर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर लोगों को तेल मिल रहा था। बोदरवार क्षेत्र में तेल के अभाव में तीन पेट्रोल पंप ड्राई हो गए थे। इनमें बोदरवार बाजार में संचालित एचपी, इंडियन ऑयल व बीपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड लगा मिला। यहां घुघली, परतावल व पिपराइच इलाके के लोगों की भीड़ रही।

मथौली नगर पंचायत स्थित इण्डेन  पेट्रोल पंप पर लगा भीड।संवाद- फोटो : kargil news

मथौली नगर पंचायत स्थित इण्डेन  पेट्रोल पंप पर लगा भीड।संवाद- फोटो : kargil news

मथौली नगर पंचायत स्थित इण्डेन  पेट्रोल पंप पर लगा भीड।संवाद- फोटो : kargil news

मथौली नगर पंचायत स्थित इण्डेन  पेट्रोल पंप पर लगा भीड।संवाद- फोटो : kargil news

मथौली नगर पंचायत स्थित इण्डेन  पेट्रोल पंप पर लगा भीड।संवाद- फोटो : kargil news

मथौली नगर पंचायत स्थित इण्डेन  पेट्रोल पंप पर लगा भीड।संवाद- फोटो : kargil news

मथौली नगर पंचायत स्थित इण्डेन  पेट्रोल पंप पर लगा भीड।संवाद- फोटो : kargil news

मथौली नगर पंचायत स्थित इण्डेन  पेट्रोल पंप पर लगा भीड।संवाद- फोटो : kargil news

मथौली नगर पंचायत स्थित इण्डेन  पेट्रोल पंप पर लगा भीड।संवाद- फोटो : kargil news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें