फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहनाई की जगह गूंजीं चीखें, वरमाला से पहले लाैटी बरात

Wed, 24 Jun 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। जिस आंगन में मंगल गीत गूंज रहे थे, जहां बेटी की विदाई के सपने सजाए जा रहे थे, उसी आंगन में चीख-पुकार और मातम छा गया। सेवरही नगर पंचायत के अंबेडकर नगर में शादी में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के भांजे की हत्या के बाद वरमाला, सात फेरे और विदाई की सारी रस्में अधूरी रह गईं और बरात लौट गई।
विज्ञापन

काशी चौहान के दरवाजे पर सन्नाटा पसरा रहा। घर के अंदर से मंगल गीतों की जगह महिलाओं की रोने की आवाजें आ रही थीं।
सेवरही नगर के अंबेडकर नगर निवासी काशी चौहान ने अपनी पुत्री बबिता चौहान की शादी तरयासुजान थाना क्षेत्र के तरया कारी शाही गांव निवासी राहुल चौहान से तय की थी।
सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे बरात दरवाजे पर पहुंची तो घर और मोहल्ले में उत्सव जैसा माहौल था। रिश्तेदारों की भीड़, डीजे की धुन और स्वागत की तैयारियों के बीच दूल्हा द्वारपूजा की रस्म के लिए बैठा ही था कि डीजे पर चढ़कर नाचने को लेकर कुछ लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें