फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूलों का समय बदला, सुबह नौ बजे खुलेंगे परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बृहस्पतिवार से बेसिक और माध्यमिक विद्यालय बदले समय से संचालित होंगे। परिषदीय विद्यालयों में अब सुबह नौ बजे से शिक्षण कार्य शुरू होगा, जबकि माध्यमिक विद्यालयों में सुबह 9:30 बजे से कक्षाएं लगेंगी। शासन के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों में नई समय-सारणी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



जिले में 2464 परिषदीय और 368 माध्यमिक विद्यालय और निजी समेत कुल 4838 विद्यालय हैं। नए समय के अनुसार विद्यालय खुलने के बाद प्रार्थना सभा समेत अन्य गतिविधियां पूरी कर निर्धारित समय पर कक्षाओं का संचालन कराया जाएगा। विभाग ने प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने के साथ ही निर्धारित अवधि तक पठन-पाठन सुनिश्चित करने को कहा है। विद्यालयों के समय में बदलाव के बाद विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों से कहा गया है कि विद्यालयों में नई समय-सारणी का पालन हो और शिक्षण कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। प्रधानाध्यापकों को भी समय से विद्यालय खोलने और नियमित रूप से कक्षाएं संचालित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। बीईओ को नई समय-सारिणी का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि एक अक्तूबर से 31 मार्च तक माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 9:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक होगा। बदले समय समय सारिणी के अनुसार विद्यालयों में शिक्षण कार्य कराने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें