फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं चहारदीवारी नहीं तो कहीं शुद्ध पेयजल का अभाव, शौचालय भी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं चहारदीवारी नहीं तो कहीं शुद्ध पेयजल का अभाव, शौचालय भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

अव्यवस्था के शिकार हैं फाजिलनगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार। फाजिलनगर क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों में चहारदीवारी अब तक नहीं बन पायी है। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। यहां तक कि कई जगह शौचालय भी उपयोग के लायक नहीं रह गए हैं। इस वजह से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
फाजिलनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भानपुर में चहारदीवारी नहीं है। बच्चे जर्जर भवन में पढ़ने को विवश हैं। यहां शुद्ध पेयजल का अभाव है। प्रधानाध्यापक अक्षय गुप्ता ने बताया कि विभाग को कई बार लिखित रूप से शिकायत कर चुका हूं, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई है।
विज्ञापन

भठहीं दरियाव टोला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छत का प्लास्टर टूटकर गिरता है। दीवार का प्लास्टर भी झड़ रहा है। यहां के बच्चे और शिक्षक अनहोनी के डर से भयभीत रहते हैं। इस वजह से बच्चे पढ़ने भी नहीं आते हैं। विद्यालय में शुद्ध पेयजल का इंतजाम नहीं है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जटाशंकर प्रसाद ने बताया कि इस बारे में ग्राम प्रधान से लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुका हूं। अभी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सुमही बुजुर्ग का पूर्व माध्यमिक विद्यालय भी बदहाल है। यहां न तो विद्यालय का गेट है और न चहारदीवारी। प्रधानाचार्य फरहद अंसारी ने बताया कि विद्यालय की चहारदीवारी और गेट नहीं है। इससे शरारती तत्व विद्यालय परिसर में बेरोक टोक आते-जाते हैं। यहां 60 बच्चे पढ़ते हैं। फाजिलनगर के खंड शिक्षा अधिकारी दयाचंद ने बताया कि जर्जर हालत में पड़े विद्यालयों को चिह्नित कर लिया गया है। बहुत जल्द कायाकल्प योजना से विद्यालयों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें