फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सत्याग्रह एक्स. की चपेट में आया युवक, मौत

Sun, 05 Jan 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। स्थानीय रेलवे ढाला के निकट शनिवार को दोपहर में एक युवक की सत्याग्रह एक्सप्रेस 15237 की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन को रोक दी और गांव वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

गांव वालों ने रेलवे लाइन से शव को किनारे किया। शव का सिर और पैर न मिलने पर ट्रेन के नीचे उसकी तलाश की गई। करीब दस मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
थाना कप्तानगंज क्षेत्र के बोदरवार निवासी दिवाकर निषाद पुत्र सिधारी निषाद (31) रेलवे लाइन के निकट अपना खेत देखकर वापस अपने घर आ रहा था कि एक एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना का सूचना मिलते ही गांव वाले पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें