फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर के युवक की कर्नाटक में माैत

Sun, 05 Jan 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। कर्नाटक के बीजापुर में 31 दिसंबर की आंधी रात को हुई सड़क हादसे में कुशीनगर के युवक की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। चंद्रशेखर का शव शुक्रवार को आंधी रात घर पहुंचा। इस दौरान चीख-पुकार मच गई। चंद्रशेखर की मां बेटे को याद करते हुए बेहोश हो जा रही थी। अन्य महिलाएं चंद्रशेखर की मां को संभालती रहीं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। शनिवार को सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

दुदही विकास खंड के गांव धर्मपुर पर्वत निवासी स्व. रामायन यादव के पुत्र चंद्रशेखर यादव उर्फ श्याम (28) साथियों के साथ करीब चार महीने पहले रोजगार की तलाश में कर्नाटक के बीजापुर गया था। 31 दिसंबर को चंद्रशेखर अपने छह साथियों के साथ दोस्त का जन्मदिन मनाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें