फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्वेश पंचायत यूनियन के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पंचायत सहायक यूनियन की जिला इकाई का गठन शनिवार को हुआ। इसमें सर्वेश कुशवाहा 46 मत हासिल कर जिलाध्यक्ष पद के लिए नवनिर्वाचित हुए। इसके अलावा संगठन के सभी पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से हुआ।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों में सादिक अली को जिला प्रभारी, राहुल यादव को जिला उपाध्यक्ष, विकास कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, अमरजीत जायसवाल को जिला महामंत्री व अंकिता चौधरी को जिला सचिव बनाया गया। जिला प्रभारी सादिक अली ने कहा कि पंचायत सहायकों के अधिकार, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करेगा। संगठन की एकता सबसे बड़ी ताकत होती है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि पद के दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें