फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुष्ठ रोग अब लाइलाज नहीं

Sun, 01 Feb 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलकुड़िया के परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ. विकास कुमार ने की।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ. विकास कुमार ने कहा कि कुष्ठ रोग अब लाइलाज नहीं है। समय पर पहचान और नियमित दवा लेने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने बताया कि त्वचा पर सुन्न दाग दिखना, झुनझुनी होना या उस जगह पर संवेदना कम हो जाना इसके प्रमुख लक्षण हैं।
ऐसे लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। कुष्ठ रोग की जांच और उपचार सरकार की ओर से पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। डॉ. विकास कुमार ने लोगों से अपील की कि कुष्ठ रोगियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न करें, बल्कि उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करें ताकि समाज से इस बीमारी को पूरी तरह खत्म किया जा सके। कार्यक्रम में कुष्ठ विभाग से दिग्विजय तिवारी, फार्मासिस्ट प्रभुनाथ सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें