फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सरदार पटेल को राष्ट्र का सच्चा नायक बताया

Sat, 16 Dec 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 73वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें वक्ताओं ने उन्हें राष्ट्र का सच्चा नायक बताते उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। शिक्षकों का कहना था कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया था। अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अंबिका नवोदय स्कूल राजेन्द्रनगर, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल स्वर्णनगर,नाइस एजुकेशन स्कूल डफाली टोला, पतियादेवी मनिराज इंटर कालेज जगदीशपुर, स्टार पब्लिक स्कूल परसा आदि विद्यालयों में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रबंधक विकास कुमार मिश्र, रणवीर प्रताप शाही, मथुरा सिंह, राजेश कुशवाहा, मुश्ताक अहमद, अनुज राय, सुदीन अंसारी, रजनीश तिवारी आदि मौजूद रहे।

शक्ति और विश्वास से होते महान कार्य : उमेश
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज की भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला में शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 73वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने कहा कि शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है। विश्वास और शक्ति किसी महान कार्य को करने के लिए आवश्यक है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 562 छोटी बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण कर भारत को एक सूत्र में बांधा। महात्मा गांधी ने सरदार पटेल को लौह पुरुष की उपाधि दी। कार्यक्रम को लक्ष्मीनारायण नारायण त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद गुप्त आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अनिल दूबे, नेहा तिवारी, पीके मिश्र, अमरजीत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें