फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यवसायी के हत्या के मामलें में फॉलोअप

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन बाद भी हाथ नहीं लगे सराफा कारोबारी के हत्यारोपी
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। पटहेरवा के नरायनपुर कोठी में छह जून की रात्रि सराफा व्यवसायी की गला रेतकर हत्या के मामले में छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। थाने की पुलिस ने पीठ थपथपाने के लिए मृतक के बेटे के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। हालांकि एसपी धवल ने घटना का खुलासा के लिए टीमें बनाई हैं। लेकिन, अभी तक पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लग सका है। सर्राफा व्यवसायी से जिन लोगों ने पैसा की लेनदेन किया था। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, सीडीआर से निकाली गई मोबाइल नंबरों की भी जांच हो रही है। पुलिस मामले को कई दृष्टिकोण से देख रही है। हत्या का खुलासा न होने के कारण व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
पटहेरवा के नारायनपुर कोठी में सर्राफा व्यवसायी की छह जून सोमवार की रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। दुकान में शव खून से लथपथ मिला। पुलिस व डाग स्क्वाड ने जांच पड़ताल कर मौके से साक्ष्य एकत्र किए। व्यवसायी मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन

देवरिया सदर के रामगुलाम टोला के रहने वाले 50 वर्षीय जयराम वर्मा नारायनपुर कोठी में बारह वर्ष से आभूषण की दुकान चलाते थे। वह दुकान में ही रहते थे। आसपास के लोगों के अनुसार सोमवार रात आठ बजे दुकान बंद कर वह नजदीकी होटल में भोजन करने गए। लगभग 10 बजे वह टहलने के बाद कुछ समय तक दुकान में ही टीवी देखे। फिर दुकान के बाहर चारपाई लगाकर सो गए। मंगलवार सुबह आठ बजे तक दुकान नहीं खुलने पर आसपास के दुकानदार आवाज दिए तो कोई जवाब नहीं मिला। लोग जब दुकान पर पहुंचे तो देखे कि शटर गिरा था, ताला खुला था। शटर उठाए तो देखे कि व्यवसायी का खून से लथपथ शव पड़ा था।
सूचना पर पहुंचे एसएचओ पटहेरवा अखिलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्वजन को सूचना दी। बताया कि व्यवसायी के गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई है।
विरोध में बंद हुआ था बाजार
घटना के विरोध में सात जून को बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए शीघ्र पर्दाफाश की मांग की। कहा कि इस दुस्साहसिक घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

रात को पुलिस गश्त पर सवाल
नरायनपुर कोठी में छह जून की रात्रि सर्राफा व्यवसायी की गला रेतकर हत्या हो जाने के बाद वहां के व्यवसायी व स्थानीय लोगों ने थाने की पुलिस पर रात्रि गश्त पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस रात्रि में गश्त सही से नहीं कर रही है। इसी कारण से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
सर्राफा व्यवसायी से जिन लोगों ने पैसा की लेन देन की थी। उनसेपूछताछ की जा रही है। सीडीआर में आई मोबाइल नंबरों की जांच भी की जा रही है।
धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें