फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पौधा वितरण एवं पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी आयोजित

Wed, 29 Jul 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल भठही राजा के परिसर में पौधा वितरण एवं प्रकृति संरक्षण, हमारा कर्तव्य, हमारा भविष्य विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने वाले अनेक पौधे समुचित देखभाल के अभाव में जीवित नहीं रह पाते हैं। इसी कारण संस्था द्वारा विद्यार्थियों को फूलों के पौधे भेंट किए जा रहे हैं, जिन्हें वे अपने घर के आँगन, गमले और कम स्थान में भी आसानी से लगा सकते हैं। इससे पौधों की नियमित देखभाल होगी, उनके जीवित रहने की संभावना बढ़ेगी और घर का वातावरण भी हराभरा एवं सुंदर बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों को केवल लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित करने का भी आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतवंत यादव ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है और नई पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुभाष कान्दू एवं अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक राजीव नयन द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रजाति के फूलों के पौधे भेंट किए गए। पौधे पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने उन्हें अपने घरों में लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प व्यक्त किया।इस दौरान शिक्षक देवा नंद धर दुबे, प्रवीण राव, अमित सिंह, ग्रामप्रधान इसरार अहमद, विजय राय, अनिल तिवारी, तेज प्रताप सिंह, उमेश उपाध्याय, धीरज मिश्र, सुमित राय, रमावती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें