फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बोले मत्स्य मंत्री, बाल वैज्ञानिक कल बनेंगे महान वैज्ञानिक

Mon, 17 Oct 2022 12:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

कप्तानगंज कस्बे के जेपी इंटर कॉलेज में रविवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद रहे। उन्होंने छात्रों की तरफ से बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।
विज्ञापन
कप्तानगंज के जेपी इंटर कालेज परिसर में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता ? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तानगंज कस्बे के जेपी इंटर कॉलेज में रविवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद रहे। उन्होंने छात्रों की तरफ से बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज इस विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे बाल वैज्ञानिक कल के महान वैज्ञानिक साबित होंगे। उन्होंने छात्रों की तरफ से बनाए गए विज्ञान पर आधारित विभिन्न प्रकार के मॉडलों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड, पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल, हाटा के विधायक मोहन वर्मा, खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय और तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में कुल 153 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। इनमें से कुल चार टीमों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 62 छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।

प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला समंवयक शकुंतला त्रिपाठी, विज्ञान प्रचारक विभा मिश्रा, पंकज तिवारी, अजय खेतान, जयराज सिंह, जय प्रकाश उपाध्याय, हरेराम गुप्त, मारकंडेय पांडेय, राधेश्याम दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें