फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नोटिस के बाद भी सफाई कर्मी ने नहीं दिया जवाब, कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मठिया धीर गांव में तैनात सफाई कर्मी पर सफाई कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई की संस्तुति की गई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभाग की ओर से सफाई कर्मी को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद जवाब नहीं देने और तैनाती स्थल पर नियमित रूप से सफाई कार्य नहीं करने को विभाग ने अनुशासनहीनता माना है।
विज्ञापन

मठिया धीर गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया था कि गांव में तैनात सफाई कर्मी नियमित रूप से गांव में नहीं आते हैं। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण जगह-जगह गंदगी जमा है। शिकायत के बाद पंचायत विभाग ने 9 सितंबर को संबंधित सफाई कर्मी को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। विभाग के अनुसार, पत्र जारी होने के बाद भी सफाई कर्मी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया और न ही तैनाती स्थल पर पहुंचकर सफाई कार्य किया गया।विभाग की ओर से गांव में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए ब्लॉक स्तर से टोली भेजकर सफाई कार्य कराया जा रहा है। एडीओ पंचायत रविंद्र प्रसाद ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन नहीं करना और सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन न करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। लगातार सफाई कार्य नहीं करने और विभागीय आदेशों की अवहेलना के मामले में संबंधित सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें