पड़रौना। तरयासुजान पुलिस ने गुम हुए दो नाबालिग बच्चों को ढूंढ़ कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को नौका टोला निवासी रवि ने पुलिस को बच्चों के गुम होने की सूचना दी थी। पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की और दोनों बच्चों को सकुशल ढूंढ़ निकाला। आवश्यक सत्यापन के बाद बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, एसआई मुकेश कुमार और विवेक अवस्थी शामिल रहे। संवाद