फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीएनए जांच के लिए योगेश के बच्चों का लिया जाएगा सैंपल

Sat, 04 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाटा कोतवाली के गिदहा धनहा के योगेश कुमार का शव करीब दस दिन पूर्व गांव से कुछ दूरी पर झाड़ी में ईंट-भट्ठे के पास मिला था। शव कई दिन पुराना होने से सिर्फ कंकाल बचा था, जबकि घर वालों ने पुलिस को बताया कि योगेश कुमार एक सप्ताह पूर्व घर से लापता हुए थे।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि करीब बीस दिन पुराना कंकाल है। परिजन के दावों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर से पुलिस उलझ गई। पुलिस ने अब डीएनए जांच का निर्णय लिया है। सीएमओ के आदेश के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गिदहा धनहा गांव निवासी योगेश गोरखपुर नगर निगम में सफाईकर्मी थे,17 मई को घर से लापता थे। करीब एक सप्ताह बाद गांव के समीप ईंट-भट्ठे के पास झाड़ी में कंकाल मिला। परिजन गए तो चप्पलें पास में थी। उसी के आधार पर शव योगेश का होने का दावा किया। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि योगेश एक सप्ताह पूर्व घर से गायब हुए थे, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बीस दिन पुराना कंकाल होने का दावा किया गया। इस अंतर के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव की असलियत जानने के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस को अब तक सीडीआर नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि सीडीआर आने के बाद परिजनों की बातों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अंतर स्पष्ट होगा। सीओ कसया डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि सीडीआर ने के बाद कुछ कहा जा सकता है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें