फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सलोनी शिक्षक तो इंजीनियर बनना चाहते हैं फैजान

Sun, 21 Apr 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हाईस्कूल परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर माता पिता व परिजनों के साथ केक काटकर
विज्ञापन
पडरौना। जिले की टॉप टेन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली हाईस्कूल की सलोनी शिक्षक तो इंटर के जिला टॉपर फैजान इंजीनियर बनना चाहते हैं। जबकि हाईस्कूल में टॉप टेन की सूची में दूसरा स्थान पाने वाली आरूषी और इंटर की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान रखने वाले रवि शर्मा को डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने की तमन्ना है।
विज्ञापन

खड्डा कस्बा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा सलोनी जायसवाल ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिले की टॉप टेन की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त की है। क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी सलोनी ने बताया कि वे शिक्षक बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता अनिता व पिता जुगुल किशोर जायसवाल और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। सलोनी की बड़ी बहन राजनंदनी 12वीं और भाई सुर्यांस कक्षा नौ व हिमांशु कक्षा आठवीं के छात्र हैं। उनके पिता गांव में किराना का दुकान चलाते हैं। मां गृहिणी हैं। हाईस्कूल की टॉप टेन की सूची में दूसरा स्थान हासिल करने वाले बैकुंठपुर कोठी गांव निवासी आरुषि गुप्ता राधा कृष्ण मेमोरियल इंटर कालेज कोकिल पट्टी की छात्रा हैं। वे डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। उनके पिता रमेश गुप्ता गांव में ही आटा चक्की चलाते हैं। मां सीता देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। आरुषि ने बताया कि इलाज के लिए गरीबों को परेशान होता देख उनका मन व्यथित हो जाता है। इस लिए वे पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती हैं, ताकि वे गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा कर सकें।
कप्तानगंज के जेपी स्कूल के इंटर के छात्र फैजान अली अंसारी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टापर बने हैं। वे प्रदेश की टॉप टेन की सूची में पांचवा स्थान हासिल किए हैं। फैजान इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहते हैं। नगर के हैदर मोहल्ला निवासी इम्तियाज अली अंसारी के फैजान अली अंसारी बड़े पुत्र हैं। पिता मोहल्ले में बिजली की दुकान चलाते हैं। फैजान की बहन साइमा खातून कक्षा तीन और छोटा भाई जौहर अली अंसारी पांचवीं का छात्रा है। मां सबाना खातून गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि वे पढ़ाई पूरी कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए अभी तैयारी शुरू कर दी है। इसी तरह सेवरही के लोकमान्य इंटर काॅलेज के इंटर के छात्र रवि शर्मा 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले के टॉप टेन की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रवि ने बताया कि वे नीट उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनना चाहते हैं। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें