फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना कोतवाली एवं स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने दो लग्जरी कारों से ले जा रहे भिन्न-भिन्न ब्रांड के कुल 798 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।दोनों तस्कर हरियाणा प्रांत के रोहतक जिले के रहने वाले हैं। गाड़ी सहित शराब की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को अहम कामयाबी मिली। पडरौना कोतवाली व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पडरौना-रामकोला मार्ग पर मिश्रौली नहर पुलिया के पास से अलग-अलग कारों के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही कुल 798 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से दो तस्कर गिरफ्तार किये गए, जिनकी पहचान हरनेक ग्राम सुखपुरा चौक लाड़वोत रोड थाना सदर थाना सुखपुरा चौक जिला रोहतक हरियाणा एवं अमर मलिक ग्राम खड़ावर थाना आईएमटी बोहर जिला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस तस्करों के खिलाफ अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। तस्करों में अमर मलिक के खिलाफ मुरादनगर गाजियाबाद एवं बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के मैरवा थाने में भी शराब तस्करी के मामले में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पडरौना कोतवाली के अपराध निरीक्षक अरविन्द यादव, स्वाट प्रभारी आलोक कुमार, मिश्रौली चौकी प्रभारी विवेक पांडेय, एसआई मनोज वर्मा, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, अजीत राय, रणजीत यादव, चन्द्रशेखर यादव, राहुल सिंह, सनातन सिंह, संतोष सिंह, संदीप भास्कर, कांस्टेबल मनोज यादव, शिवानंद सिंह एवं ऋषि पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें