प्रदर्शन करते राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के कार्यकर्ता। संवाद
पडरौना। राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा की तरफ से बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित एडीएम को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सेमरा हर्दो में हुए उत्कर्ष हत्याकांड पर रोष व्यक्त किया गया। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और भरण पोषण के लिए 50 लाख रुपये धनराशि दिलाने की मांग की गई। मोर्चा के जिलाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्कर्ष सिंह की हत्या में स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच होनी चाहिए। हत्या की विवेचना शीघ्र ही पूर्ण कर त्वरित निस्तारण किया जाए। उत्कर्ष की पत्नी व बच्चों के भरण पोषण के लिए 50 लाख की धनराशि दी जाए। कहा कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी द्वारा मृतक के प्रति अनर्गल बयान से परिवार व समाज को ठेस पहुंचा है। उन पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करते हुए अभियुक्तों द्वारा किए गए भूमि कब्जे को मुक्त कराया जाए।
इसके बाद मोर्चा की तरफ से सीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन एडीएम न्यायिक प्रेम शंकर राय को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान दिवाकर सिंह, संचित कुमार सिंह, विजय प्रताप मल्ल, नरेंद्र सिंह, उमाकांत सिंह, अनिल सिंह, प्रदीप मल्ल, नथुनी सिंह, आशुतोष सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, मानस सिंह, राजेश मल्ल, अंशु सिंह, बंका सिंह, राकेश सिंह, बिट्टू मल्ल, वैभव सिंह आदि मौजूद रहे।