फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल में उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही शासन से जुड़ी महिला संबंधी योजनाओं एवं सुरक्षा के संबंध में पंफलेट वितरित किए।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विजानकारी दी। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।


कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शहर के समय माता मंदिर व गोला बाजार, महिला थाना ने शहर के मेंहदावल बाईपास, दुधारा पुलिस ने संविलियन प्राथमिक विद्यालय सेमरियांवा व इस्लामाबाद, थाना धनघटा पुलिस ने धनघटा, बकौली कला, टेमहा, मेंहदावल पुलिस ने क्षेत्र के नौदरी, मेंहदावल तिराहा व तुलसीपुर, महुली पुलिस ने क्षेत्र के महुलियावा, थाना बखिरा पुलिस ने क्षेत्र के बरईपार, भंगेश्वरनाथ मंदिर कस्बा बखिरा, धर्मसिंहवा पुलिस ने क्षेत्र के महदेवा नानकार व बौरब्यास गांव में महिलाओं, बालिकाओं व बहू बेटियों को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें